बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी के शाहपुर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में 14 लाख 79 हजार की लागत से बने पुस्तकालय भवन तथा माधोपुर गांव में  9 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने मंत्री श्री झा, महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष सहित अन्य को पाग और गमछा से सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि चीन जानबूझ कोरोना वायरस को फैलाया है। यह दिन पर दिन कायराना हरकतें कर रहा है। चीन दुनिया में लाखों लोगो के मृत्यु का कारण है। अगर चीन की नीयत ठीक होती और वह पहले से सावधानी बरतता तो आज दुनिया कोरोना वायरस से तबाह और परेशान नही रहता। दुनिया में इस बात की चिंता है कि कैसे चीन को दंडित किया जाएं। दुनिया भारत की ओर देख रहा है। चीन सहित दुनिया की औद्योगिक संस्थान भारत की ओर कदम बढ़ा रही है। मंत्री ने कहा कि चीन कायरता पूर्वक भारतीय सैनिकों की हत्या की है। सैनिकों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी। भारत की सेना, दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओ में से एक है। सैनिकों की शहादत चीन को नेस्तनाबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। चीन अपनी कुकृत्य छिपाने के लिए ऐसी कायराना हरकत कर रही है। भारत की सेना चीन को छोड़ेगी नही, चीन को मुंहतोड़ जवाब अवश्य दिया जाएगा। पीएचईडी मंत्री ने कहा कि नेपाल और भारत का बेटी रोटी का संबंध है, इसे टूटने नही दिया जाएगा। नेपाल की सरकार चीन के इशारे पर काम कर रही है। भारत चाहता है कि नेपाल अपने आप में सुधार लाए, ताकि पुराना नाता टूटे नही। मौके पर भाजपा महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, मण्डल अध्यक्ष विमल झा, वरुण सिंह, काशीनाथ झा मंगल, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, प्रो. मदन कुमार कर्ण, विकास, फुलकांत झा, हीरा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post