बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा आश्रम कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री स्व. युगेश्वर झा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. शकील अहमद ने कहा कि स्व. युगेश्वर झा एक जुझारू और पार्टी के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने पार्टी के अपना पुरा जीवन न्योछावर कर दिया। उनके कारण पार्टी को काफी मजबूती मिली। डा. अहमद ने कहा कि एक समय स्व. झा जयनगर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित सभा में पहुंचने से पूर्व वह दुर्घटना में घायल हो गए थे, बावजूद उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित भावना का उदाहरण देते हुए पार्टी के लिए सभा किया। इससे अधिक पार्टी के लिए समर्पित भावना और क्या हो सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके जैसा नेता न कोई है और न होगा। जबकि विधायक भावना झा ने कहा कि अपने पापा स्व. झा के आशिर्वाद से ही आज मै विधायक हूं। उन्होंने ही मुझे अच्छे बुरे का ज्ञान कराया। मै काफी सौभाग्यशाली हूं कि मै उनकी पुत्री  हूं। विधायक ने कहा कि मै उन्ही के बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके सपनो को पुरा करने का प्रयास कर रही हूं। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष सतीश चन्द्र झा, शब्बीर अहमद, बैद्यनाथ झा, नलिनी रंजन उर्फ रूपन, दीपक कुमार झा मंटू, सुकेश झा, नीतीश कुमार झा, मिहिर झा, विजय चौधरी, नवो नारायण झा, मो. अमानुल्लाह खां, विजयकांत झा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना अपना विचार प्रकट किया। दूसरी ओर कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व उपस्थित लोगों ने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. चंद्रकांत झा को भी श्रद्धांजलि दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post