बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के समदा गांव की युवा राजद नेत्री रंजन कुमारी को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोयन किया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सहमति से महिला प्रकोष्ठ राजद की नयी टीम का गठन किया गया है। नए टीम में युवा नेत्री रंजन कुमारी को प्रदेश सचिव के पद पर मनोयन किया गया है। रंजन कुमारी ने बताया कि राजद में वो काफी वर्षों से जुड़ी हुई है। राजद की विचारधारा से उनका जुड़ाव छात्र जीवन से ही रहा है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव के मनोयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वो हमेशा से ही पार्टी के जमीनी स्तर पर कार्य करने में विश्वास करती है। ऐसे ही पार्टी को हर स्तर पर खासकर महिलाओं के बीच ले जाने का काम करुंगी। उनके मनोयन पर राजद के कई नेताओं ने बधाई दी है।