बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी सर्व समाज ने बेनीपट्टी थाना पुलिस के हर अधिकारी व जवान को फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गस्ती कर लौट रहे थे, जहां स्थानीय लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। युवाओं ने कोरोना की लड़ाई में पुलिस की भूमिका को भी अहम माना। जदयू नेता गौड़ी शंकर नायक ने कहा कि नोवल कोरोना से आज पूरा विश्व प्रभावित है। इससे भारत के कई राज्य भी अछूता नहीं रहा। बिहार के कई जिलों में भी कोरोना पैर पसार लिया है। जेडीयू नेता ने कहा कि पीएम के आह्वान पर किए गये जनता कर्फ्यू के दिन से ही बेनीपट्टी पुलिस एक्शन में आ गई। दूसरे प्रदेश से आने वाले हर व्यक्ति की सुधि लेकर क्वारंटाईन कराने के साथ लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वहीं शोभित साह ने कहा कि प्रशासन के सख्ती के कारण ही अब तक पूरा जिला सुरक्षित है। सम्मान प्राप्त करने के बाद एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की भूमिका समाज सुधार के हर बिंदू पर होती है। पुलिस अपनी कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकती है। एसएचओ ने कहा कि लोगों की भावना की कद्र होने के साथ सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन का पालन व सोशल डिस्टेंस का पालन शुरु से ही करा रहे है। उन्होंने लोगों से पुनः लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। थाना के अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद, अरुण कुमार, सुभाष मिश्र, सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश प्रसाद सहित थाना के तमाम पुलिस जवान को सम्मानित किया। इस दौरान छोटे छाटे बच्चियों ने भी महिला पुलिस को सम्मान किया। इस दौरान हरेराम साह, शंहशाह साह, श्रवण कुमार साह, रविन्द्र साह, ललन साह आदि ने सम्मानित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post