BNN News

बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के बसैठ चानपुरा पूर्वी टोल में गुरुवार की देर संध्या एक महिला इंदू देवी (45) की हत्या कर दी गई। हत्या मृतका के पति ने ईंट से कूच कर किया। पुलिस ने हत्यारोपित पति अयोधि राय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अयोधि राय विगत छह माह से दैनिक मजदूरी छोड़ घर पर ही रहने लगा। आर्थिंक तंगी के साथ परिवार में छह सदस्यों के भोजन पानी की व्यवस्था से मृतका परेशान हो रही थी। पति को अक्सर नौकरी करने की बात कहती थी। जिस पर पति आये दिन मृतका के साथ मारपीट करता था। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घरेलू बात पर ही पति-पत्नी में तनातनी हो गई। जिससे आक्रोशित पति ने घर से बच्चों को बाहर कर ईंट के टुकड़े से पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या से पूर्व पत्नी के सीने पर बैठकर पूरी ताकत से मृतका को पकड़ कर लगातार ईंट से वार करता रहा, जब तक मृतका ने दम नहीं तोड़ दिया। उधर, पत्नी की हत्या कर आरोपी ने घटना में प्रयुक्त ईंट को पानी में फेंक कर घर में बैठ गया। कुछ देर के बाद घर में जब मृतका की पुत्री गई तो सन्न हो गई। घटना की जानकारी बगल में चाची को दी। उधर, हत्या की जानकारी होते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद व सुभाष मिश्र दल-बल के साथ चानपुरा पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतका के गोतनी बच्ची देवी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि हत्या की जांच चल रही है। आरोपी को फिलहाल इलाज करा कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post