बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा ने बसैठ रानीपुर के जीतेन्द्र झा को पार्टी का कोषाध्यक्ष मनोनित किया है। विमल कुमार झा ने जीतेन्द्र झा को मनोयन कर पत्र हस्तगत कराया है। जीतेन्द्र झा वर्षों से भाजपा से जुडे हुए है। उनके मनोयन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, वरिष्ठ नेता रंधीर ठाकुर, अमरेश वर्मा, प्रो. मदन कर्ण, गोविंद झा दादा, हीरा सिंह, प्रमोद कुमार चौधरी, भास्कर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, रोशन मिश्र सहित कई भाजपा के नेताओं ने खुशी प्रकट की है।