बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केन्द्र परिसर में शिक्षकों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन संकुल समनव्यक सुनील कुमार के अध्यक्षता में की गई। शिक्षकों को कार्यशाला में संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ से हमेशा प्रभावित होता है। इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हर लोगों को जागरुक होना अतिआवश्यक है। ताकि लोगों को अधिक नुकसान से बचाया जा सके। श्री कुमार ने कहा कि बिहार के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित होते है। जिसमें 15 जिले पूर्णरुप से बाढ़ से प्रभावित होते है। इन जिले के लोगों को हमेशा बाढ़ से बचाव व उससे क्षति कम करने के उपाय पर कार्य करना चाहिए। वहीं श्री कुमार ने बाढ के उपरांत शिक्षण सेवाओं को त्वरित पुनर्रावस्था में लाने के तौर तरीको के संबंध में जानकारी दी। मौके पर श्रीपति झा मोती राम चंद्रिका देवी नंदकुंमार झा आशा कुमारी ललिता कुमारी करुणा कुमारी जितेन्द्र झा मो. सालीम अहमदी खातुन कृष्णानंद यादव अखिलेश कुमार झा गोपाल झा जानकी देवी प्रियंका कुमारी रंभा कुमारी आदि शिक्षक शामिल थे।