बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव में बेल्ही टोल में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामानों की चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार बेल्ही टोल के दशरथ झा अपने परिवार के साथ गत रविवार को देवघर गये हुए थे। गृहस्वामी के जाने के बाद अज्ञात चोरों ने घर के खिड़की को तोड़ कर घर में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी को तोड़ कर घर में रखा करीब एक लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात के साथ कीमती कपड़ों की चोरी की। बुद्धवार की सुबह गृहस्वामी के आने के बाद चोरी की घटना की जानकारी लोगों को मिली। गृहस्वामी के द्वारा सूचना दिये जाने के बाद एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह घर का मुआयना कर जांच शुरु कर दी है। गृहस्वामी के पुत्र पंकज कुमार झा के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उधर, बेनीपट्टी क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना लगातार घटित होने से लोगों के मन में दहशत व्याप्त हो गया है। पुलिस के लचर गश्ती के कारण चोरी की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं अब तक एक भी चोरी कांड का खुलासा नहीं होने से चोर गिरोह के सदस्य बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।