बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर पंचायत के लदौत गांव के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर पहुँच कर बीडीओ के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीण वार्ड-07 में आवागमन योग्य सड़क नहीं होने एवं राशन-किरासन के समस्या पर आक्रोशित थे। गांव के जिबछ मुखिया, सोनू शर्मा, लक्ष्मी मुखिया, दशरथ मुखिया, संतोष राय, पिंटू राय, भवानी देवी, किरण देवी, विन्दे मुखिया, रूबी देवी, कालिया देवी , प्रमिला देवी, जगतरण देवी, रेखा देवी, सुदामा देवी, लालो देवी, शांति देवी, सीता देवी, गणेश मुखिया, विजय मुखिया सहित कई लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण उनलोगों की समस्या अंतहीन हो गयी है। गांव में कच्ची सड़क है, जिस पर बारिश का पानी होने ही सड़क चलने लायक नहीं रह जाता है। महिलाओं ने बताया कि हर जगह सड़क का निर्माण हो रहा है, लेकिन उनके वार्ड में सड़क का नामोनिशान नहीं है। सड़क निर्माण के लिए कई बार मुखिया व वार्ड सदस्य को कहा गया, हर बार आश्वासन ही देकर टरका दिया जाता है। इस दौरान लोगों ने बताया कि उनलोगों ने एक वर्ष पूर्व ही राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनलोगों को किरासन के अभाव में अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उधर, बताया जा रहा है कि आक्रोशित हुए महिलाओं ने बीडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में भी जमकर भड़ास निकाली है। वही, मुखिया के खिलाफ भी नारे लगाये गए है। उधर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को शांत करा आवेदन लिए गए है। मनरेगा पीओ को शाम में लदौत जाकर सड़क की स्थिति को देख रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। सड़क की स्थिति की जानकारी होने पर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। वहीं महिलाओं ने राशन कार्ड के आवेदन के जमा पावती के फोटोकॉपी की मांग की गई है। समस्या का निदान कराया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post