बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के शाहपुर में गणेश पूजनोत्सव को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मेले का उद्घाटन जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने फीता काट कर किया। कलश शोभा यात्रा शाहपुर के सर्वोदय उच्च विद्यालय स्थित पूजा स्थल से निकल कर अधवारा समूह के खिरोई नदी से जल भरकर पूर्ण किया गया। कलश शोभा यात्रा में शामिल एक हजार एक कलशधात्रीयों ने गणेश भगवान की जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर यात्रा का समापन किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल कायम के लिए पंडितो के द्वारा लगातार मंत्रोच्चार किया जा रहा था। पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि शाहपुर में विगत तीन वर्षों से गणेश भगवान की भव्य मूर्ति स्थापित कर पूजा की जाती है। पूजा में आये श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला सहित खरीददारी के लिए मीना बाजार लगाया जाता है। कलश यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गणेश पूजा समिति के सदस्य प्रभात सिंह, डब्लू सिंह, लाल बाबू, महेंद्र साह, सोनू सिंह समेत कई सदस्य जुटे हुए थे। वही संत दयानंद जी वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा पंडाल को गुंजायमान किये हुए थे। वही दूसरी ओर बोल बम गणेश पूजा समिति बेनीपट्टी के द्वारा भी भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो इंदिरा चौक स्थित पूजा स्थल से सरिसब के बछराजा नदी से जल लेकर संपन्न की गई।