बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने नौ सूत्री मांग को लेकर मुख्य गेट को जाम कर धरना दिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राफेल खरीद में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति के द्वारा कराए जाने की मांग की। वहीं वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लोगों को चिन्ह्ति कर लाभ देने, खाद्य सुरक्षा के लाभुकों को उचित मूल्य पर राशन दिलाने, वंचित को कार्ड मुहैया कराने, बालिका गृह कांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, वर्ष-2017 के बाढ़ में फसल क्षति हुए किसानों को मुआवजा दिलाने, मनरेगा योजना में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस के मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए प्रभारी मो. सुल्तान सम्सी ने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। राफेल डील का घोटाला अब तक सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश में भाईचारा को खत्म करने में जुटी हुई है। विकास के बजाए इधर-उधर की बात कर लोगों को भ्रमजाल में डालने का प्रयास कर रही है। जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता अब मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी व बिहार सरकार जनविरोधी सरकार है। इस सरकार को आम जनता के परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। आए दिन मंहगाई बढ़ रही है। अपराध हो रहे है। लेकिन सरकार खामोश है। डीजल व पेट्रोल के मंहगाई से सभी सामान की कीमत आसमान को छु रही है। इस जनविरोधी सरकार के नीतियों के कारण गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार सड़को पर आ गया है। वहीं कांग्रेस नेत्री मीनू पाठन ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की निंदा करते हुए कहा कि इतने दिनों से पाप का खेल चल रहा था, और सरकार खामोश थी। श्रीमती पाठक ने कहा कि इस अमानवीय घटना से बिहार का नाम बदनाम हो गया है। इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया। वहीं धरना को कौशल किशोर चौधरी, दीपक कुमार झा उर्फ मंटू, सैयद एजाज अनवर, प्रो. केसी पाठक, डा. मोहन झा, विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार झा, अरुण कुमार सिंह, विन्देश्वर साह, नरेश सिंह, अमीर देव सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post