बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने जमकर तेज हथियार चमकाये। तेज हथियार के वार से दूसरे पक्ष के एक वृद्ध महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। जिसका प्राथमिक उपचार कर मधुबनी रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर गांव के नुनु सहनी एवं विश्वनाथ सहनी के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बीती रात विश्वनाथ सहनी की ओर से जमकर चाकू-फरसा चलाए गए। जिसमें नुनु सहनी, घुरन सहनी एवं रामदुलारी देवी बुरी तरह से जख्मी हो गए। आरोपियों ने नुनु सहनी के पेट में चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं आरोपियों ने घुरन सहनी के हाथ के चार अंगूली को काट दिया है। मारपीट में बचाने के लिए आए 70 वर्ष की वृद्धा रामदुलारी देवी को भी आरोपियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इधर, विशनपुर की घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह व सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जख्मियों को इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर घटनास्थल से फरार हो रहे विश्वनाथ सहनी, बलदेव सहनी, पुलिया सहनी व महेन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, जख्मी नुनु सहनी ने पुलिस को दिए गए फर्दब्यान में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों के साथ चंदर सहनी व महेन्द्र सहनी को भी प्राथमिकी में नामजद किया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपियों की मंशा थी, कि सभी को जान से मार दें। इस दौरान हमलोग बांध की ओर भाग कर ग्रामीणों को बचाने के लिए हल्ला किए तो ग्रामीण दौड़ कर आए, अन्यथा, आरोपी उनके घर के सदस्यों की हत्या कर देता। उधर, चिकित्सक डा. एसएन झा ने बताया कि बुरी तरह से हमला किया गया है। प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है। वहीं एसएचओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post