बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजौन गांव के विवाहिता तबस्सुम खातून(काल्पनिक नाम) ने गांव के ही एक युवक पर प्रेमजाल में फांस कर यौन शोषण करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादिनी के आरोप पर पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक मो. सद्दाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी युवक का वादिनी के साथ पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती की शादी सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना के एक युवक से हो गयी। विवाह होने के बाद भी आरोपी युवक लड़की से संबंध बनाए रखा, शादी करने का प्रलोभन देता रहा। इसी बीच लड़की ससुराल छोड़ कर मायके आ गयी। जिस कारण उसकी शादी संबंध टूट गया। उधर वादिनी ने बताया कि मायके आने के बाद आरोपी प्रलोभन देकर दरभंगा ले जाकर जबरन दैहिक संबंध स्थापित किया। उधर बताया गया कि आरोपी विवाहिता को लेकर घर से भागने का प्रयास किया।
जहां ग्रामीण व परिजनों ने उसे पकड़ लिया। प्रभारी एसएचओ रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।