BNN News

बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के संचालित किए जाने के बाद भी चापाकल गाड़े जा रहे है। प्रखंड के महमदपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में चापाकल लगाए गए है। सूत्रों की माने तो चापाकल लगाने में विभागीय दिशा-निर्देश की जमकर उल्लंघन की गयी है। एक ओर जहां प्लास्टिक पाईप लगाए गए है। वहीं दूसरी ओर लोगों के रसूख देख कर निजी जगहों पर भी खुलेआम सरकारी राशि से चापाकल गाड़े गए है। सूत्रों की माने तो एक चापाकल पर करीब सत्रह हजार की व्यय दिखाई जाती है। वहीं चापाकल योजना के जरीये लूट करने के लिए चबूतरा निर्माण में भी राशि का व्यय दिखाया जाता है। महमदपुर के रणविजय सिंह के दरबाजे पर अधिष्ठापित चापाकल को भी सरकारी चापाकल दिखाया गया है। रणविजय सिंह ने बताया कि उक्त चापाकल करीब छह माह पूर्व मुखिया के पुत्र की ओर से लगाया गया है। जबकि गांव के ही वार्ड न0-02 के उपेन्द्र यादव के मवेशीघर के आगे चापाकल लगा दिया गया है। जो पूर्णरुप से सरकारी राशि की लूट प्रतीत हो रही है। वहीं अशोक झा के दरबाजे पर भी सरकारी चापाकल लगाया गया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया रह चुके वर्तमान मुखिया कुमरिया देवी के पुत्र सुनील मुखिया ने माना कि पंचायत के राशि से चापाकल गाड़े गए है। श्री मुखिया ने बताया कि उक्त चापाकल चौंदहवी वित आयोग की राशि से गाड़े गए है। वहीं मुखिया कुमरिया देवी ने निजी जगहों पर चापाकल गाड़ने के आरोप से इंकार किया है। उधर वार्ड सदस्य रामअशेश्वर प्रधान ने बताया कि मुखिया के द्वारा उन्हें किसी भी योजना में तरजीह नहीं दी जाती है। मुखिया का पुत्र मनमानी कार्य करता है। महमदपुर के ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि चापाकल गाड़ने में भारी अनियमितता की गयी है। जबकि चापाकल गाड़ना ही नहीं था। ऐसे में मुखिया के द्वारा लोगों के निजी घरों के दरबाजों पर चापाकल गाड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ ने यथाशीघ्र चापाकल गाड़े जाने के मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने बताया कि चौदहवीं वित आयोग की राशि से चापाकल नहीं गाड़े जाने का प्रावधान है। ऐसा होने पर लिखित शिकायत प्राप्त हो तो मामले की पूर्ण जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post