बेनीपट्टी (मधुबनी)। अरेड़ थाना क्षेत्र के जरैल उत्तरवारी टोल में रविवार की सुबह मामूली आम का टहनी काट देने के सवाल पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। झड़प में दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश जख्मियों के सिर पर गंभीर चोंटे आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जरैल गांव के नागेन्द्र झा अपने फूस के छप्पर का मरम्मत कर रहे थे। छप्पर के उपर एक आम का टहनी लटक रहा था। जिसे एक पक्ष के लोगों ने काट दिया। बताया जा रहा है कि इसी टहनी काट देने से गुस्साए पहले पक्ष के लोगों ने प्रतिकार किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हिंसक मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष के नागेन्द्र झा, विष्णुकांत झा व रंजीत झा जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर से अच्युतानारायण झा व आदित्य नारायण झा जख्मी हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही अरेड़ थाना प्रभारी गया सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के जख्मियों को पीएचसी में भर्ती कराया। अरेड़ एसएचओ ने बताया कि अभी तक जख्मियों का फर्दब्यान नहीं आया है। फर्दब्यान आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post