बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेतौना पंचायत के कछड़ा गांव से बीती रात अज्ञात चोरों ने अवधेश महतो के दरबाजे पर खड़ी पीकप वाहन की चोरी कर ली। पीकप वाहन चालक अवधेश महतो के दरबाजे पर खड़ी थी। चालक ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े बारह बजे पीकप चलने की आवाज पर जानकारी दी कि पीकप को कोई ले जा रहा है। उसी समय घर से बाहर निकल कर छानबीन की तो वाहन गायब पायी गयी। इस संबंध में अरेड़ थाना के धकजरी गांव के वाहन मालिक मो. इसराफिल ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उक्त पीकप से रोजाना सब्जी ढुलाई कराई जाती थी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post