बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन परिसर में मिथिला जीविका महिला संकुल संघ के तत्वाधान जीविका दीदी का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने कहा कि जीविका के दीदी गांव में जागरुकता फैलाने का कार्य करें। उनलोगों की बात को महिला गौर से सुन कर अमल में लाती है। बीडीओ ने कहा कि आपस में महिलाओं से खुले में शौच से होने वाली समस्याओं पर बात करें तो हर महिला स्वयं शौचालय निर्माण के लिए आगे आएगी। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संकुल संघ की अध्यक्ष प्रभावती मिश्रा, सचिव इन्द्रा देवी, कोषाध्यक्ष गुलशन खातुन, जीविका जयनगर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (प्रभारी) महावीर रॉय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन जीविका समन्वयक विकाश कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। सभा को जीविका मधुबनी के स्वास्थ्य एवं पोषक प्रबंधक रमन कुमार, प्रबंधक संचार पद्माकर मिश्रा तथा प्रशिक्षण पदाधिकारी शमशाद आलम के द्वारा भी सम्बोधित किया गया। रमन के द्वारा शौचालय के निर्माण और उपयोग से संबधित बातों को विस्तार से बताया गया। संकुल संघ के लेखापाल रुपम कुमारी के द्वारा संकुल संघ के पूरे वित्तीय विवरणी को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के द्वारा समूह की शक्ति, शौचालय, बैंक का सहयोग, मनरेगा इत्यादि पे अपनी बातें रखी गयी। बारी बारी से जीविका द्वारा चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों पे विस्तार पूर्वक दीदियों के द्वारा बताया गया। साथ ही संकुल संघ द्वारा वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया गया। नेता का बदलाव, कैडर का चयन व अनुमोदन इत्यादि कार्यों का निष्पादन भी किया गया। कार्यक्रम में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक मयंक कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post