बेनीपट्टी(मधुबनी)। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार में संचालित सीपीपी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। कॉलेज के जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष रमेश चौधरी ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए खिरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने प्राचार्य पर फर्जी डिग्री कॉलेज सहित कई फर्जी संस्था चलाने एवं संस्था के करोड़ो रूपये गबन करने का आरोप लगाया है। वादी ने कॉलेज के प्राचार्य श्याम नंदन तिवारी, नवल किशोर तिवारी, युगल किशोर तिवारी एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में व्याख्याता ने छात्रवृति एवं पोशाक राशि, फर्जी नियुक्ति, नामांकन, पंजीयन, परिचय पत्र, परीक्षा कार्ड, सीएलसी व आंतरिक परीक्षा के पारिश्रमिक के नाम पर अवैध तरीके से राशि उगाही कर करोड़ो रूपये गबन करने सहित फर्जी तरीके से कई संस्था चलाने का आरोप लगाया है। प्राचार्य के सहमति से नये विधि के खिलाफ कॉलेज के व्याख्याता नवल किशोर तिवारी द्वारा पद पर रह कर वर्तमान पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद पर जीतकर कॉजेज में कार्यरत रहने जैसे कई संगीन आरोप लगाया है। व्याख्याता रमेश चौधरी ने प्राचार्य के खिलाफ दिए गये आवेदन व आरोप वापस नहीं लेने पर प्राचार्य समेत तीन अन्य नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने एवं बार-बार जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उधर कॉलेज के प्राचार्य श्यामनंदन तिवारी ने बताया कि वादी रमेश चौधरी वर्षो पूर्व कॉलेज से निकाल दिए गये है। उनका सारा आरोप अर्नगल है। उनसे गत छह माह से मुलाकात भी नहीं हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post