बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित दीन दयाल प्लस-टू उच्च विद्यालय गेट के सामने रालोसपा द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समर्थन में शिक्षाग्रह अभियान के तहत राज्यव्यापी शिक्षा सुधार मानव कतार का निर्माण किया गया। जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समर्थन में राज्यव्यापी मानव कतार का निर्माण किया गया। दिन के साढ़े 11 बजे से 12 बजे तक सभी पंचायत के एक सरकारी विद्यालय के सामने मानव कतार बनाया गया। मौके पर रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम, भाजपा के संयोजक रामबहादुर ठाकुर, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रामलोचन यादव, रणवीर सिंह, राजद के असेसर यादव, सीतारमण शुक्ला, पलटन झा, डॉ. नरेश कुमार, युगेश्वर दास, मो. सितारे, विशुनदेव मंडल, रामबहादुर यादव, अब्दुल सुबहान सहित कई लोग मौजूद थे।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments