बेनीपट्टी (मधुबनी)। सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मानव श्रृंखला के साथ आम लोगों को जागरुक करना भी जरुरी है। इसलिए सभी विद्यालय प्रभारी नियमित रुप से इस कुरीति के बारें में अभिभावकों व छात्रों को जानकारी दें। ताकि लोग इस कुरीति को समाप्त करने के लिए स्वतः आगे आये। श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के परिसर में संकुल समनव्यकों एवं विद्यालय प्रभारियों को संबोधित करते हुए पंकज कुमार गुप्ता ने कही। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने कहा कि आगामी 21 जनवरी को राज्य व्यापी मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। बेनीपट्टी अनुमंडल में करीब 61 किमी में मानव श्रृंखला का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए अभी से ही पूरी तैयारी कर लें। साईकिल रैली निकाली जाएगी। जो पौना मोड़ से निकलेगी। इसके लिए सभी शिक्षक अपने स्तर से लोगों को जागरुक करेंगे। वहीं बीडीओ ने कहा कि साईकिल रैली अनुमंडल के सभी प्रखंड से समनव्य बनाकर निकाली जाएगी। ताकि, लोग भी जागरुक हो। इसके लिए सभी प्रखंड से बात कर ली गयी है। मौसम में बदलाव आते ही साईकिल रैली निकाली जाएगी। वहीं बीडीओ ने सभी विद्यलय प्रभारी को अपने पोषक क्षेत्र में मानव श्रृंखला को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक करने, स्कूलों में कार्यक्रम के जरीये बच्चों को जागरुक करने का निर्देश दिया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णमोहन ठाकुर ने किया। वहीं संचालन कमलेश परमेन्द्र ने किया। बैठक में जदयू के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, अमिताभ झा, रविन्द्र झा, आशीष नारायण झा, मोद कुमार झा, श्याम कुमार झा, मो. सादिक हुसैन, रानी झा, रविन्द्र कुमार झा, तिरपित साह, कामोद कुमार मिश्र सहित कई शिक्षक मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post