बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड के मिखयापट्टी के मौआही टोल में सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान निकाली गयी। वार्ड सदस्य सरस्वती देवी की अध्यक्षता में गांव की महिलाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन व स्वच्छता पर जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान की कोमल कुमारी, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी व उप कोषाध्यक्ष खुशबु कुमारी समेत लड़कियों ने उपस्थित महिलाओं को दहेज प्रथा से होने वाले अपराध पर चर्चा करते हुए बाल विवाह से होने वाले हानि के बारे में विस्तार पूर्वक बताई। इतना ही नहीं सभी महिलाओं से अपने अपने घर में शौचालय बनाने भी इन लड़कियों ने आग्रह किया है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोमल कुमारी ने कहा कि सरकार दावे कर रही है कि बेटा बेटी में भेदभाव खत्म हो गई है। पुरुष की तरह महिलाये भी हर का वो काम कर रही है, लेकिन आज भी हमारे समाज में बेटियों को उपेक्षित रखा जा रहा है। इसलिए दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन को अपनाना होगा और हम सभी को महिला का सम्मान दिलवाना होगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान, सुरेश पासवान, मनोज पासवान व रामविलास पासवान समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post