बेनीपट्टी (मधुबनी)। सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मधुबनी पूरी तरह से तत्पर है। यहां के लोग दहेज व बाल विवाह के खिलाफ आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के जरीये पूरे देश व विश्व को संदेश देने का काम करेगी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मंगलवार को अरेड़ के बच्चा झा जनता उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान में मानव श्रृंखला के समर्थन में जुटी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। डीएम ने कहा कि दहेज व बाल विवाह के खिलाफ पूर्व से ही कानून है, परंतु अब इसके खिलाफ सामाजिक आन्दोलन बनाने के लिए सभी को एक साथ खड़ा होना होगा। डीएम ने संबोधित करते हुए महिलाओं की पीड़ा को व्यक्त करते हुए कहा कि हर महिला की शादी में लड़की के परिजनों को परेशानी होती है। दहेज के कारण कई घर बर्बाद हो जाते है। डीएम ने उपस्थित जनसमूह को आगामी 21 जनवरी को एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर मानव श्रृंखला में सहभागिता देने की अपील करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीति को जागरुकता के साथ ही खत्म किया जा सकता है। इसलिए, आप सभी मानव श्रृंखला में शामिल होकर ऐतिहासिक पल का गवाह जरुर बने। वहीं डीडीसी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एवं दहेज कुप्रथा का सबसे अधिक शिकार महिलाएं ही होती है। जिनका बचाने के लिए छेड़ी गयी मुहिम में आप लोग जरुर सहभागिता देते हुए मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया इंदू देवी ने किया। वहीं स्थानीय जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासू ने उपस्थित डीएम, डीडीसी, अपर समाहर्ता पंकज कुमार गुप्ता, एसडीएम मुकेश रंजन व एसडीपीओ पुष्कर कुमार को पाग-दोपट्टा देकर सम्मानित करते हुए स्थानीय स्तर पर मानव श्रृंखला में लोगों की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं मानव श्रृंखला के प्रति लोगों में उत्साह होने की बात डीएम से कही। वहीं पंचायत की सरपंच प्रमिला देवी ने भी अधिकारियों को फूल-माला देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ डा. अभय कुमार व कमलेश कुमार परमेन्द्र ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर जीविका के डीपीओ श्रृचा गार्गी, जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर,  अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह, बीजेपी नेता रौशन मिश्र, बिस्फी बीडीओ मनोज कुमार, हरलाखी बीडीओ मार्कण्डेय राय, मो. सादिक हुसैन, श्याम कुमार झा, आशीष नारायण झा, राकेश चौधरी , संतोष कुमार चौधरी, हरिकांत झा, प्रेमशंकर राय, प्रभात कुमार कर्ण, अरेड़ एसएचओ किशोर कुणाल झा, हरिनाथ चौधरी, सुनील कुमार मिश्र, उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, देवचन्द्र साफी, डा. शम्भू नाथ झा, चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार सिंह, सीडीपीओ सुशीला कुमारी, अर्चना कुमारी, सरिता कुमारी, वार्ड महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार झा, शंकरनाथ पाठक, रविन्द्र झा, बीआरपी मिथिलेश मिश्र, प्रदीप कुमार झा सहित कई लोग मौजूद थे। इससे पूर्व जोनल व सेक्टर कर्मियों, जनवितरण प्रणाली विक्रेता, वार्ड सदस्य सहित शिक्षकगण पूर्व से ही मानव श्रृंखला का निर्माण कर डीएम का स्वागत किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post