बेनीपट्टी (मधुबनी)। जदयू के प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुद्धवार को प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मनाई गयी।  समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंनें हमेशा समाज के निचले पायदान पर खड़े शोषित व बंचितों के अधिकारों के लिए आवाज देने का काम किया। उनका कार्य आज भी बिहार के हर जगहों पर देखने को मिल रहा है। वहीं जयंती समारोह के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने हमेशा कुचले लोगों के लिए हर वक्त कुर्बानी देने एवं कार्य करने का संकल्प लिया। कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के दौरान जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर कन्हैया चौधरी, सरोज झा, भोगेन्द्र राय, अमित झा, कमलेश झा, फिरन चौधरी, राजेन्द्र मिश्र, रामहित यादव, अशोक कुमार, संतोष मंडल, रविन्द्र ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, सबुरी राम सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post