बेनीपट्टी (मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के बैंगरा स्थित एसएच-75 पथ पर मंगलवार की देर रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी लेकर मृतक की शिनाख्त दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के करहदुल्ली गांव के मो. सैयद अली (27) के रुप में की। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना देकर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सैयद अली का विवाह मधवापुर थाना क्षेत्र के बैरवा में हुआ था। मृतक कुछ ही दिन पूर्व अपने ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल से घर जा रहा था। इसी क्रम में बैंगरा गांव के समीप मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया होगा। बताया जा रहा है कि कुहासे के कारण दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में दुर्घटना होने की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गयी। उधर साहरघाट एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर उक्त वाहन की तलाश कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post