बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो बाईक की चोरी हुई है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के अग्रोपट्टी गांव के चन्देश्वर यादव के दरबाजे से ग्लैमर बाईक को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाईक पुपरी थाना के बलसा गांव के नवीन यादव की थी। जो बाईक से अपने ननिहाल अग्रोपट्टी आया हुआ था। वहीं दूसरी ओर बेनीपट्टी के बलिया गांव के मो. गुलाम रसूल का बाईक नियो की चोरी उसके दरबाजे से कर ली गयी। पीड़ित ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बाईक को रात में दरबाजे पर खड़ा कर लॉक कर दिये थे। सुबह उठने पर उक्त जगह बाईक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाईक की बरामदगी नहीं हो पायी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि दोनों प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बाईक की बरामदगी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र से गत कुछ महीनों में कई बाईक सहित वाहन की चोरी की घटना हो चुकी है। परंतु पुलिस एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पा रही है। जिसके कारण असमाजिक तत्वों का मंसूबा परवान चढ़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि बाईक व वाहनस्वामी अपने वाहन के प्रति अधिक चिंतित रहने लगे है।