बेनीपट्टी (मधुबनी)। अरेड़ थाना क्षेत्र के नवटोली गांव के रामशोभित चौपाल की विवाहित पुत्री रंगीला देवी (22) की गला दबा कर हत्या कर शव को उसके घर से समीप कोसी नहर की उपशाखा में फेंक दिया गया है। सुबह नहर के समीप शौच करने गयी लड़कियों ने शव को देख हल्ला किया तो घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई। इस संबंध में मृतका के पिता ने अरेड़ थाना में साहरघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के दामाद धर्मेंद्र चौपाल, समधी रामाश्रय चौपाल, मिथुन चौपाल, जीतेन्द्र चौपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के खिलाफ भैंस व दो भईर सोना का जेवर नहीं देने पर गला दबा कर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया गया है। उधर शव मिलने की जानकारी होते ही अरेड़ एसएचओ किशोर कुणाल झा दल-बल के साथ नहर के समीप पहुंच कर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतका के गले में मफलर व स्कार्फ से गला दबा कर मारा जाने की संभावना व्यक्त की गयी है। उधर मृतका के मां ने बताया कि रंगीला की शादी तीन वर्ष पूर्व ही साहरघाट के विशनपुर गांव के रामाश्रय चौपाल के पुत्र धर्मेंद्र चौपाल से की गयी थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज स्वरुप भैंस व दो भईर सोना की मांग करते थे। घटना के एक दिन पूर्व ही मृतका के पति धर्मेंद्र चौपाल अपनी पत्नी को नवटोली से लेकर विदा हुआ था। बताया जा रहा है कि गत पांच दिन पूर्व आरोपियों ने दहेज नहीं मिलने पर मृतका के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मृतका की मां ने बताया कि उनकी पुत्री की हत्या बीती रात ही आरोपियों ने कर शव को नहर के समीप फेंक दिया। रंगीला की हत्या से आम लोगों में आरोपियों के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये गये है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post