बेनीपट्टी(मधुबनी)। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने अलग-अलग कार्रवाई में 86 हजार के कपड़े व 12 मवेशी के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक तस्कर भारत से कपड़े लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 280 के रास्ते नेपाल के तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। जहां नाका गश्ती पर तैनात हेड कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने तस्कर को कपड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव के मो.जाकिर के रूप में की गयी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह एसएसबी जवानों ने 12 मवेशी के साथ तस्कर मो. अब्दूल को गिरफ्तार किया है। वहीं रविवार को फुलहर एसएसबी कैंप के जवानों ने सुबह बॉर्डर पर गश्ती के दौरान 60 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। जवानों ने एक बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव के मो. जफिरुल एवं मो. अजीम बताये जा रहे हैं। उक्त कार्रवाई नाका कमांडर हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार के नेतृत्व में की है।