बेनीपट्टी (मधुबनी)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिलाध्यक्ष महेशचन्द्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह ने बेनीपट्टी के डूमरा गांव निवासी सुनील कुमार झा को बेनीपट्टी लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोनित कर दिया है।जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने नये प्रखंड अध्यक्ष के मनोनित के बाद बताया कि सुनील झा पार्टी के पुराने एवं जुझारु नेता है।पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम् भूमिका अदा कर सकते है।जिलाध्यक्ष ने सुनील झा के मनोनित होने पर खुशी प्रकट करते हुए पार्टी को मजूबत करने की बात कही है।उधर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर श्री झा के मनोयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोजपा के संतोष झा पप्पू, भूपनारायण सिंह, लक्ष्मी पासवान, सरोज पासवान, रामअवतार पासवान, बेचन पासवान सहित कई अन्य लोजपा के नेताओं ने खुशी प्रकट की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post