बेनीपट्टी (मधुबनी)। प्रखंड रसोईयां संघ की बैठक रविवार को मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के परिसर में दिनेश ठाकुर के अध्यक्षता में संपन्न हुई। रसोईयों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग व राज्य सरकार रसोईयां के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अख्तियार कर रही है। जिसे संघ कतई सहन नहीं करेगी।रसोईयां संघ के मांग पर सरकार जल्द निर्णय करें, अन्यथा रसोईयां संघ सामूहिक रुप से आन्दोलन करेंगे। रसोईयां संघ की प्रमुख मांग सभी रसोईयां को चर्तुथवर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने, न्युनतम भत्ता के रुप में 18 हजार देने, 10 माह के बदले 12 माह का भत्ता का भुगतान करने, दुर्घटना बीमा देने, पहचान पत्र निर्गत करने, मध्याह्ण भोजन के अलावे कोई अन्य कार्य नहीं लेने, रसोईयों को सालाना पोशाक देने सहित दस सूत्री मांग शामिल है। कलुआही रसोईयां संघ के उपेन्द्र यादव ने कहा कि हमलोगों की बदौलत सरकार की महत्वपूर्ण मिड डे मील योजना का सफल संचालन हो रहा है। रसोईयां की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है।ऐसे में सरकार के द्वारा रसोईयां के साथ भेदभाव करना न्यायोचित नहीं है।सरकार संघ के मांग पर जल्द काररवाई करें, अन्यथा आन्दोलन किया जायेगा। बैठक में महेन्द्र पौद्दार, जंगली साह, सिघेश्वर पासवान, बीणा देवी, दुखी देवी, महेन्द्र चौधरी, शीला देवी, विश्वनाथ ठाकुर सहित कई रसोईयां उपस्थित थे। बैठक के उपरांत संघ के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post