बेनीपट्टी (मधुबनी)। अरेर थाना क्षेत्र के जयनगर-दरभंगा एनएच-104 के कपसिया चौक के मुख्य पथ पर मैक्सी के चपेट में आने से एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लदनियां थाना के गरहा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र शिवानंद यादव (13) के रुप में की गयी है।उधर दुर्घटना की जानकारी होते ही मैक्सी चालक व संचालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये है।दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-जयनगर पथ को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी है।मौके पर अरेर एसएचओ किशोर कुणाल झा दल-बल के साथ पहुंच कर लोगों को शांत कराने में जुट गये है। मिली जानकारी के अनुसार लदनियां थाने के गरहा गांव के मनोज यादव का दो पुत्र रामानंद यादव एवं शिवानंद यादव कपसिया के एक निजी स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था। छठ में दोनों भाई गांव गये हुए थे। जहां से मैक्सी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मैक्सी से उतरने के क्रम में मैक्सी के चपेट में आने से शिवानंद यादव गिर गया। इसी क्रम में मैक्सी छात्र के उपर जा चढ़ा।जिससे छात्र की मौत मौके पर ही हो गयी। उधर दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।एसएचओ अनि झा ने बताया कि लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।समाचार प्रेषण तक जयनगर-दरभंगा पथ को जाममुक्त नहीं कराया गया है।पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post