बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के किसान भवन के सभागार में बुद्धवार की देर शाम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दशरथ प्रसाद यादव के सेवानिवृत एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के तबादले पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह की अध्यक्ष एसडीएम मुकेश रंजन ने किया।वहीं मंच का संचालन राजकुमार झा ने किया। विदाई की बेला पर एसडीएम ने एमओ के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि एमओ के कार्य दक्षता के कारण आपूर्ति से जुड़ी कोई भी समस्या का निदान तुरंत किया जाता था।जिससे आम उपभोक्ताओं का विश्वास कायम हुआ। पदाधिकारी के दक्ष होने से आम लोग एवं वरीय अधिकारी को भी कार्य करना आसान होता है।एसडीएम ने सेवानिवृत हो चुके प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।वहीं एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि सरकारी कार्य में बेदाग रहकर लगातार 34 वर्षों तक जनता की सेवा करना ही अपने आप में एक मिसाल है। जिसे एमओ ने कर दिखाया है।उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बेहतर भविष्य एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की।विदाई समारोह में मोतिहारी जिले में तबादला हो चुके बीपीआरओ अरुण यादव के कार्यक्षमता की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बीपीआरओ ने अपने कार्यकाल में बेनीपट्टी प्रखंड में पंचायती राज को मजबूत करने का कार्य किया है।इससे पूर्व डीलर संघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा, प्रमुख पति राजेश यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को पाग-दोपट्टा देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार, सीओ पुरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक प्रवीण मिश्रा, एसएचओ हरेराम साह एडीएसओ सुमन कुमार राय, गोदाम प्रबंधक मो. मोनाजिर हसन, हरिशचन्द्र भगत, अन्नू यादव, पवन पाठक, नुनु मिश्र,राजू झा, रामप्रीत राम, छोटेलाल यादव, धनिकलाल यादव, रामविनय प्रधान, बचनू मंडल, वरुण यादव सहित कई डीलर व प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post