बेनीपट्टी (मधुबनी)। हरलाखी प्रखंड के कौआहा बरही पंचायत में लोक आस्था का महान पर्व छठ के आयोजन को लेकर बुद्धवार को कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा में करीब 151 कन्याओं ने भाग लिया।कलश यात्रा कौआहा के रामजानकी मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोबर से जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर लौटकर संपन्न किया गया।कलश यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार किया जा रहा था।जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो चुका था।ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व से ही यहां भगवान भास्कर एवं छठी मईयां के पूजा की जा रही है। बता दें कि कौआहा बरही में छठ पर्व के आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल कायम है।इस दौरान गांव के अरुण कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, सरोज कुमार, मनोज मंडल, नवीन कुमार, चंदन कुमार, अवध मंडल, तेजनारायण मंडल, रतन मंडल, गंगा प्रसाद, महेन्द्र राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post