बेनीपट्टी (मधुबनी)। अनुमंडल के साहरघाट थाना के नायक टोला में गुरुवार की सुबह विद्युत तार के चपेट में आने से भाई-बहन जख्मी हो गये है। जख्मियों का इलाज साहरघाट के निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। दोनों जख्मी खतरे से बाहर बताये जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार साहरघाट के नायक टोल में वर्षों से जर्जर तार के सहारे विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। छठ की सुबह रामचन्द्र साह के पुत्र विकास कुमार व पुत्री प्रियंका कुमारी गांव की ओर जा रही थी। इसी क्रम में 440 वोल्ट का बिजली तार गिर गया।जिसके चपेट में आने से दोनों बच्चें जख्मी हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों बच्चों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।उधर साहरघाट के एसएचओ प्रेमलाल पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को देकर चिकित्सक को बेहतर इलाज करने को कहा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post