बेनीपट्टी (मधुबनी)। हरलाखी प्रखंड राजद का सांगठनिक चुनाव संपन्न हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र साह को सर्वसम्मति से हरलाखी का प्रखंड राजद अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक के बाद निर्वाची पदाधिकारी देवेन्द्र यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी अब्दुल रब ने ये घोषणा की। उधर रामचन्द्र साह के प्रखंड अध्यक्ष घोषित होने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष को फुल-मालाओं से सम्मानित किया। नये अध्यक्ष रामचन्द्र साह ने पार्टी को मजबूत करने एवं हर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही। मौके पर पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने नये अध्यक्ष के चुनाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सांगठनिक चुनाव के बाद पार्टी हर स्तर पर विस्तार एवं हर बूथों पर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी।सांगठनिक चुनाव के समय राजद के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post