बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत के अलावे स्थानीय स्तर पर भी राहत देने का काम किया जा रहा है। स्वयंसेवी संगठन के साथ ग्रामीण स्तर पर भी पीड़ितों का ख्याल रखा जा रहा है। मंगलवार को बेनीपट्टी के महमदपुर के ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर उक्त राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व शुद्ध पानी की व्यवस्था कर वितरण किया। कौशिक कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान ने बताया कि हर इंसान को दूसरे इंसान की मदद करना चाहिए। बाढ़ बहुत बड़ी आपदा है। ग्रामीणों ने पाली के सोईली पुल पर विस्थापित परिवारों को भोजन कराने के उपरांत पाली के गोठ टोल, खीरी टोल, मंझिला टोल, मेघवन, नजरा, रानीपुर, बसैठ, सुंदरपुर, चानपुरा, सुन्हौली सहित कई अन्य गांवों के विस्थापितों के बीच राहत का पैकेट का वितरण किया। ग्रामीणों ने सभी पीड़ितों को एक साथ भोजन कराकर पानी का बोतल का वितरण किया। गौरतलब है कि बाढ़ त्रासदी के बाद से लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।मौके पर हीरालाल प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, मोनू प्रधान, नंदकिशोर प्रधान, तरुण प्रधान सहित कई लोग पीड़ितों की सेवा में लगे हुए थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post