बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार में आये बाढ़ की तबाही अधिक थी। बाढ़ की बड़ी त्रासदी में सभी अधिकारियों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत व बचाव कार्य किया है। सीएम स्वयं लगातार बाढ़ को लेकर गंभीर बने हुए है। अधिकारियों को निर्देश देकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दे रहे है। बेनीपट्टी में भी बाढ़ से व्यापक क्षति हुई है। उक्त बातें लोजपा के नेता सह पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने बनकट्टा स्थित राहत कैंप का निरीक्षण कर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार बाढ़ को लेकर गंभीर है। बाढ़ का स्थाई निदान करने के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। फिलहाल सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान पीड़ितों को बचाना है। राहत कैंप चलाये जा रहे है। किसी भी बाढ़ पीड़ितों को भूखे नहीं सोने दिया जायेगा। केंद्र सरकार भी बिहार सरकार के साथ खड़ी है। आपदा को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन आपदा में जिस प्रकार बिहार सरकार व केंद्र सरकार खड़ी है, वो काबिलेतारीफ है। इस त्रासदी में अधिकारियों की भूमिका भी बहुत ही सराहनीय है। मधुबनी के जिलाधिकारी के साथ बेनीपट्टी के एसडीएम के राहत एवं बचाव कार्य की खुब चर्चा हो रही है। उपरांत प्रो. विनोद कुमार सिंह ने पाली, बसैठ, मेघवन, शिवनगर सहित कई अन्य गांवों में घुमकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर लोजपा के प्रकाश चंद्र मिश्रा, जिला प्रवक्ता बचनू मंडल, बीजेपी के मदन कर्ण, जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव झा मुन्ना सहित कई एनडीए नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post