बेनीपट्टी(मधुबनी)। आखिरकार, तीस वर्षों तक कचरी चौक पर पुल निर्माण का सपना पुरा होने जा रहा है। धकजरी से कचरी चौक होते हुए अकौर को जोड़ने वाली सड़क के मध्य पुल के निर्माण के लिए विभागीय पहल शुरु कर दी गयी है। उक्त स्थल पर पुल निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है।विभागीय अधिकारी की माने तो टेंडर डाले जाने के बाद जल्द ही कार्य शुरु कर दिया जायेगा। गौरतलब है कि उक्त कचरी चौक पर वर्ष 1987 के प्रलंयकारी बाढ़ में सड़क के साथ पुल को भी बहा दिया था। करीब पांच सौ फीट की दूरी में गड्ढा हो गया था। बारिश के समय लोगों को आवाजाही करने में भारी समस्या हो रही थी। कई बार आन्दोलन किया गया, परंतु निर्माण के प्रति पहल नहीं की गयी थी। स्थानीय विधायक भावना झा के पहल पर सरकार ने उक्त स्थल पर पुल निर्माण को हरी झंडी दिखा दी है। भावना झा ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो जनता से वादा किया था। हर वादा को समय पर पुरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागीय जानकारी के अनुसार उक्त कचरी चौक पर करीब 81 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया जायेगा। उधर कचरी चौक स्थित पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरु होने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। दीपक कुमार मंटू, विजय कुमार चौधरी, मिहिर झा, विधायक प्रतिनिधि सुभाष झा नन्कू ने खुशी प्रकट करते हुए विधायक को बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post