बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेनीपट्टी अंचल मंत्री विद्यापति झा का शुक्रवार की देर रात दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है।विद्यापति झा दिल्ली में अपने पुत्र सरोज झा के आवास पर सोये हुए थे।अचानक उनके सीने में दर्द का एहसास हुआ।अस्पताल ले जाते समय ही रास्तें विद्यापति झा का निधन हो गया।विद्यापति झा को दिल्ली के ही शमशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।उधर सीपीआई के वरिष्ठ नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।पार्टी कार्यालय में आज दिन के एक बजे शोक सभा का आयोजन किया जायेगा।जानकारी दें कि स्व. झा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते थे।उनकी लोकप्रियता का ही झलक था कि स्व.झा वर्ष 1978 से वर्ष 2001 तक प्रखंड के कटैया पंचायत के मुखिया के पद पर लगातार काबिज रहे।उनके निधन पर सीपीआई के राज्य परिषद् के सदस्य कृपानंद झा आजाद ने कहा कि आज मजदूरों व गरीबों की बात करने वाला प्रखर नेता की आवाज सदा के लिए खामौश हो गया है।बेनीपट्टी ही नहीं पूरा इलाका के लोगों के लिए क्षति है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post