बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ गांव में महज पचास हजार की राशि मायके से नहीं लाने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी।हत्या से सन्न ग्रामीणों ने मृतका के पति मो. गुलाब को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बसैठ के मो. लाल के बेटे मो. गुलाब की शादी मुजफ्फरपुर के बछवारा गांव में गत छः वर्ष पूर्व समीता खातून के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के मौके पर लड़की पक्ष के लोगों ने यथासंभव दान-दहेज दिया था। परंतु लालची पति हमेशा मृतका पर अपने मायके से पचास हजार रुपये लाने का दबाव दिया करता था। जिसके कारण घर में कलह होना शुरु हो गया था। आरोपी पति समीता को कई दिनों तक प्रताड़ित करता रहता था। कलह का समापन बहुत ही भयावह हुआ।

पूरा देश जहां गत मंगलवार को दुर्गापूजा मना रहा था। उसी समय मृतका के पति मो. गुलाब सहित अन्य लोगों ने मृतका का गला दबाकर हत्या कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का भाई मो. जुबैर दौड़ा आया तो उसके आंखो के सामने उसकी बहन का शव रखा हुआ था। पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मृतका का शव कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिए भेल दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका को शादी के इन छः वर्षो में एक पुत्री ने जन्म लिया था। जो फिलहाल बसैठ में ही है। पुलिस उपाधीक्षक निर्मला कुमारी ने बताया कि मृतका के भाई मो. जुबैर ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post