मधुबनी। कन्हैया मिश्रा : मधुबनी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी सिपाही अनिल यादव के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। नालंदा के नूरसराय प्रखंड के ममुराबाद गांव में मधुबनी और नालंदा पुलिस ने सयुंक्त रूप से कुर्की जब्ती का कार्रवाई की। कुर्की जब्ती का नेतृत्व मधुबनी जिले के डीएसपी और राजगीर डीएसपी संजय कुमार ने किया. डीएसपी मधुबनी के नेतृत्व में 35 सदस्यों की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अनिल यादव के घर का चौखट दरवाजा समेत घर में रखे सभी चल-अंचल संपति को कुर्की करने के बाद नालंदा थाना ले आयी। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी सिपाही अनिल यादव के परिजनों का बुरा हाल है. परिजनो का कहना है कि अनिल यादव की करनी का फल उन्हे भुगतना पड़ रहा है। मालूम हो कि बीते दिनों बिहार पुलिस के जवान अनिल को दुष्कर्म के मामले में संलिप्त पाया गया था।