बेनीपट्टी(मधुबनी)।कन्हैया मिश्रा: जेएनयू कांड में कांग्रेस,जदयू के साथ आम आदमी पार्टी व वाम मोर्चा का चेहरा बेनकाब हो गया है।विपक्षी दलों को अब ये तय करना चाहिए की वे संसद हमले के दोषी के साथ है या अलग, ये बातें भाजपा के प्रदेश वाणिज्य मंत्री देवानंद मिश्रा सुमन ने एक भेंट वार्ता के दौरान बीएनएन से कहीं।श्री मिश्रा ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि देश के मामले में भी सभी दल एक साथ नहीं हो रहे है।एक तरफ हमारे जवान सीमा पर आतंकवादियों से लोहा ले रहे है तो दूसरी ओर देश के अंदर ही देशद्रोही भारत के खिलाफ नारे लगा रहे है।श्री मिश्रा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कांग्रेस से पूछा कि क्या देश विरोधी नारे लगाना,भारत के टूकडे करने की बात करना क्या देशभक्ति है। भाजपा नेता देवानंद मिश्रा सुमन ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टी केंद्र के मोदी सरकार को विकास के कार्य को रोकने के लिए एक मंच पर आ गये है।जेएनयू मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है,उनलोगों को कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए।वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हरलाखी उपचुनाव ने सरकार को करारा जबाव दे दिया है।लोगों का भरोसा सरकार से तीन महीनें में ही उठ गया है।