प्रखंड के महमदपुर पंचायत के मुखिया मो.मोजीबुल रहमान का निधन हो गया है।उनके निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर व्याप्त है।जानकारी के मुताबिक मुखिया मो.मोजीबुल रहमान का दोनों किडनी फेल कर चुका था.इलाज के दौरान दिल्ली के चिकित्सकों ने मुखिया को घर ले जाने की सलाह दी थी,दिल्ली से आने के क्रम में मुखिया का निधन हो गया।उधर मुखिया के निधन पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रितम यादव,रामसंजीवन यादव,गनौर सदा,भोगेंद्र मंडल,पंचायत समिति सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष ललित सिंह,प्रमीला देवी,कार्तिक कुमार झा,बचनू मंडल,पूर्व उप प्रमुख रामविनय प्रधान सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।