बेनीपट्टी(मधुबनी)।कन्हैया मिश्रा: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आये सभी एग्जिट पोल में दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए व महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बतायी जा रही है।कई एग्जिट पोल में नीतीश कुमार व लालू यादव की महागठबंधन को आगे निकलता दिखायी जा रही है तो चाण्क्य टुडे के सर्वे में भाजपा की एनडीए को सबसे आगे दिखाया जा रहा है।चाण्क्य के सर्वे ने सभी को हैरान कर दिया है।न्यूज 24 और चाण्क्य के सर्वे में बीजेपी के एनडीए गठबंधन को 155 सीटें मिलने की अनुमान लगाया है।वहीं महागठबंधन को 83 और अन्य दलों के खाते में 5 सीटे मिलने की बात कहीं है।चुनावी सर्वे में आपको ये भी जान लेना होगा कि चाण्क्य और न्यूज24 ही एकमात्र वो एग्जिट पोल है जिसने महागठबंधन और एनडीए के सीटों के बीच इतना भारी अंतर  बता रही है।जबकि अन्य सर्वे में दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच मामूली अंतर दिखा रही है।सभी सर्वे के आकलन से ये साफ है कि बिहार में मतदाताओं ने कांटे की टक्कर कर दिखाया है।यहीं चाण्क्य और न्यूज 24 के सर्वे ने इससे पूर्व लोकसभा-2014 और दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात सर्वे में कहीं थी,जो पूरी तरह सटीक साबित हुई।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post