बेनीपट्टी(मधुबनी)।कन्हैया मिश्रा:निवर्तमान बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा पांच वर्षो में ही लखपति से करोडपति की बन गये है।निवर्तमान भाजपा विधायक विनोद नारायण झा की ओर से वर्ष 2010 में दिये गये शपथ में विनोद नारायण झा के पास बैंक बैंलेस सहित अन्य नगद 2 लाख 49 हजार 182 था,वहीं उनके पत्नी के पास चल अचल संपति के रुप में 3 लाख 9 हजार 144 रुपये ही थे।  श्री झा के पास अतिरिक्त अचल संपति में 20 लाख 10 हजार सहित एक चार पहिया वाहन था।वहीं इन पांच वर्षो के बाद निवर्तमान विधायक विनोद नारायण झा के द्वारा दिये गये शपथ पत्र के अनुसार उनके पास नगदी सहित अन्य में जमा 29 लाख 86 हजार 726 रुपये एवं अचल संपति के रुप में 59 लाख 72 हजार, वहीं स्व अर्जित संपति की कीमत उन्होंने 20 लाख 72 हजार दिखाया है।विरासत के रुप में मिली संपति का मुल्य 39 लाख सहित पत्नी के पास बैंक बैंलेंस सहित अन्य जगहों पर जमा 55 लाख 464 रुपये तथा अचल संपति के रुप में 39 लाख 47 हजार 575 रुपये शपथ पत्र में दिये गये है।

Download Flipkart App and Earn Money Mobile Recharge 60.  Click Here to Download >>>


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post