दिल्ली। बिकाश झा : रविवार को दिल्ली के जंतर मन्तर पर अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के द्वारा आईपीएस श्री अमिताभ ठाकुर के साथ हुवे अन्याय के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व  अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बिनोद यादव (बीरबल) एंव रा. सचिव श्री सुरेन्द्र झा और पार्टी के दिल्ली प्रदेश कमिटी के संयोजक रोहित यादव ने किया।
आयोजन की शुरुआत  अभामिपा के फाउंडर मेंबर एवं मैथिल युथ परिषद् के अध्यक्ष श्री आनंद झा को पाग से सम्मानित करके किया गया। धरनास्थल पर आंनद झा, रोहित यादव, सुरेन्द्र झा, बीरबल यादव, अजित यादव, पं. श्री रंजीत झा व दर्जनों मैथिलों ने अपनी विचार रखी।  पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुवे कहा की सरकार अमिताभ ठाकुर के साथ शीघ्र न्याय करे अन्यथा पार्टी इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post