BNN News

पटना। सरकारी वाहन से वोट डालने पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों को मंहगा पड गया है।पटना के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह ने गांधी मैदान थाने में दोनों  मंत्रियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।मतदान के समय पटना सदर प्रखंड के मतदान केन्द्र पर सरकारी वाहन से मंत्री ललन सिंह व पीके शाही पहुंचे थे।मतदान केन्द्र के सौ मीटर की दूरी के अंदर किसी भी  वाहन के प्रवेश पर रोक लगी थी।मंत्रियों के वाहन जाने पर आचार संहिता के उल्लंघन को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।उधर प्राथमिकी दर्ज होने पर मंत्रियों ने पुलिस के सम़क्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post