पटना।बिहार के राजधानी पटना में देश का सबसे लंबा पुल निर्माण को मंजूरी मिल गयी है। कैबिनेट की मिटिंग में पुल बनाने को हरी झंडी मिल गयी है।उक्त पुल लगभग चार हजार करोड की राशि से कच्ची दरगाह और बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर छह लेन के ग्रीन फील्ड पुल बनाने की अनुमति प्रदान की गयी है।कैबिनेट सचिव शिशिर सिन्हा ने बताया कि कैबिनेट की मिटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लग गयी है।जिसमें उक्त पुल के साथ कई ओर निर्माण कार्य होने है।पुल का निर्माण एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज लेकर बनाऐगी।इसके अलावे पटना मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड फ्लाईओवर को जोडने वाली पहुंच पथ और दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने के साथ ही फोर लेन के फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी स्वीकृत कर लिया गया है।इस योजना को पुरा करने के लिए 121.86 करोड की लागत आयेगी।