मधवापुर(मधुबनी)धीरज कुमार:प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट में मधवापुर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मुखिया रामनंदन साहु की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय सचिव रामाशीष यादव ने कहा कि आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है। बिहार के लोगों को वर्तमान सरकार ने विकास की मुख्य धाराओं से जोड़ने का काम किया है, पर केंद्र सरकार बिहार को उपेक्षित रखा है जो बेहद ही दुर्भाग्य की बात है। केंद्र में चल रही भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यह सरकार गरीबों की सरकार नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है। केंद्र ने गरीब गुरबों को दरकिनार करने का काम किया है. आज देश में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है और प्रधानमंत्री जी विदेशों का सैर करने में लगे है। देश में गरीब को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही है और हमारे पीएम विदेशों को दान दे रहे है। नरेंद्र मोदी ने चुनाव में जनता से जो वादें किये थे उसे अब तक पूरा नहीं कर पाना सरकार की विफलता ही नही ंतो और क्या है। इसलिये बिहार की जनता भाजपा के नियत को समझ चूकी है और बिहार विधानसभा में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे देश में प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं अध्यक्षता कर रहे रामनंदन साहु ने कहा कि 26 जुलाई को साहरघाट बाजार में मशाल जुलुस निकाला जायेगा। बैठक में जातिय जनगणना, संगठन की मजबुती व बुथ कमिटी की पुनः निरीक्षण कर सुदृढ़ बनाने व 27 जुलाई को बिहार बंद की सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला महासचिव योगेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साहु, लाल बाबु यादव, संजय यादव, नुर मोहम्मद, विश्वनाथ पासवान, ब्रजेश ठाकुर, पूर्व मुखिया शालीग्राम यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, गोपाल भगत व सेवा निवृत प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post