हरलाखी(मधुबनी)।बीएनएन संवाददाता की रिपोर्ट:प्रखंड क्षेत्र के सोनई, बौरहर, हिसार, गंगौर, उमगांव, मधवापुर व साहरघाट में भाजपा उद्योग मंच के प्रदेश प्रवक्ता विनोद प्रसाद साह व भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश मंत्री देवानंद मिश्र सुमन ने संयुक्त रुप से प्रस्तावित 25 जुलाई को प्रधानमंत्री की रैली को ले जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुऐ श्री साह ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर भाग रहा है। भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में काफी तेज गति से कार्य किया जा रहा है, पर बिहार आज दलदलनूमा कीचड़ में फंसता जा रहा है। सूबे को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंगल राज बना कर रख दिया है। वर्तमान बिहार सरकार बिहार को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिससे यहां के आम जनता पुरी तरह त्रस्त हो चूकी है और बिहार में परिवर्तन की मांग कर रहे है और यह परिवर्तन भाजपा की सरकार से होने जा रहा है। वहीं श्री सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार सता के लोभी है और सता में बने रहने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है। इसलिये जनता को इस लोभ से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दें बिहार को दलदल में फंसने से बचाने की अपील भी किये. मौके पर अशोक भगत, रामसुदिष्ट साह के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post