मधुबनी | आलोक कुमार : शादी डॉट कॉम के जरिए शादी करने वाली एक लड़की के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन प्रेमजाल में ठगी का शिकार हुई यामु कुमारी जो की पटना की रहने वाली है, इंसाफ की गुहार लगाते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय मधुबनी एसपी के पास पंहुची है। यामु कुमारी ने बताया की वो ऑनलाइन शादी डॉट कॉम (shaadi.com) के जरिये अंधराठाड़ी थाना क्षेत्र के रखवारी गावं के राजीव कुमार चौरसिया के संपर्क में आयी। समय बीतने के साथ-साथ ही दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमे भी खायी कुछ समय बाद दोनों की सहमती से परिजनों की गैर मौजूदगी में शादी भी हुई। लेकिन जब लड़के ने परिवार वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो परिवार वाले इसे मानने से इंकार कर रहे है। इसके बाद से उसके पति ने भी उससे दुरी बना ली। वो दो महीने से पति के तलाश में उसके साथ रहने के लिये मधुबनी में भटक रही है। लेकिन ना तो ससुराल वाले उसकी मदद कर रहे है न ही उसका पति से कोइ संपर्क हो पा रहा है।

लड़की ने अपने साथ हुए कथित प्यार में धोखा जालसाजी का मामला अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ नगर थाना में दर्ज करा दिया है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के तरफ से अभी तक कोई भी कारवाई नहीं किया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post